लाइव न्यूज़ :

उप्र में 2022 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग अहम भूमिका निभाएगा :अनुप्रिया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:28 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 27 नवंबर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग अहम भूमिका निभाएगा।

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए बस्ती के लोगों से 2022 के विधानसभा चुनावों में अपना दल (एस) के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील करते हुये कहा कि "पिछड़ा वर्ग आगामी चुनाव में अहम भूमिका निभायेगा।"

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा । उन्होंने कहा, "हमें यह सोचने की जरूरत है कि पिछली सरकारों ने आपको क्या दिया और केंद्र की एनडीए सरकार और राज्य की योगी सरकार ने आपको क्या दिया।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में हर जगह विकास हो रहा है, हवाई अड्डों का नेटवर्क तैयार हो रहा है, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वेलनेस सेंटर विकसित किए जाएंगे और प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुसार जिलों में गहन चिकित्सा :क्रिटिकल केयर: अस्पताल बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह "पिछड़ों के मसीहा" थे और यह सोचने का समय है कि आजादी के 40 साल बाद पिछड़ों को आरक्षण क्यों दिया गया?

उन्होंने दावा किया कि सरकार बनाने की कुंजी पिछड़ों के पास है।

उन्होंने अपनी मांग दोहराते हुये कहा कि "मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी अल्पसंख्यक मंत्रालय की तर्ज पर ओबीसी मंत्रालय की मांग को स्वीकार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे