लाइव न्यूज़ :

बच्ची का शव शौचालय के गड्ढे में मिला

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:41 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), आठ जनवरी फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में बुधवार शाम से लापता पांच साल की एक बच्ची का शव पुलिस ने शुक्रवार को शौचालय के गड्ढे (टैंक) से बरामद किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि सुजानपुर गांव के एक व्‍यक्ति की पांच साल की बेटी बुधवार की शाम घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गयी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश कर रही थी।

उन्होंने बताया कि आज सुबह एक महिला ने बच्‍ची के पिता की कच्ची झोपड़ी से कुछ दूरी पर दूसरे व्यक्ति के पक्के मकान के बाहर बने एक शौचालय के गड्ढे (टैंक) में बच्‍ची का शव देखा और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव टैंक से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

एएसपी ने बताया कि प्रथमदृष्टया लगता है कि बच्ची खेलते वक्त गलती से गड्ढे में गिर गयी और उसमें भरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?