बेबी मफलरमैन अय्यान तोमर को शपथ ग्रहण में आप सरकार ने किया आमंत्रित, विशेष मेहमान होगा, जानिए क्या है कारण
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2020 18:58 IST2020-02-13T13:21:01+5:302020-02-13T18:58:34+5:30
अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में तीसरी बार शपथ लेंगे। इस बीच आप सरकार ने एक साल के मफलरमैन को शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया है। 11 फरवरी यानी मतगणना के दिन बेबी मफलरमैन अव्यान तोमर सोशल मीडिया पर छा गया था।

11 फरवरी को नतीजे आने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई है।
दिल्ली में तीसरी बार अरविंद केजरीवाल सरकार बनाने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीट जीतकर इतिहास रच दिया। 2015 में आप ने 67 सीट जीतकर रिकॉर्ड स्थापित किया था।
अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में तीसरी बार शपथ लेंगे। इस बीच आप सरकार ने एक साल के मफलरमैन को शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया है। 11 फरवरी यानी मतगणना के दिन बेबी मफलरमैन अय्यान तोमर सोशल मीडिया पर छा गया था।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अवतार में सबको मंत्रमुग्ध करने वाला ‘छोटा मफलरमैन’ अय्यान तोमर 16 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष मेहमान होगा।
एक आप कार्यकर्ता ने बताया कि तोमर को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। केजरीवाल की तरह मफलर, स्वेटर, चश्मे और पार्टी की टोपी में माता-पिता के साथ आप के दफ्तर पहुंचे नन्हे केजरीवाल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बच्चे को आप प्रमुख की तरह मूंछें भी लगाई गयीं थीं। अय्यान तोमर पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में रहता है। उसके पिता राहुल तोमर आप समर्थक हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मफलरमैन कहा जाता है। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की तरह मफलर पहने छोटे से लड़के का फोटो ट्वीट किया। लिखा, 'मफलरमैन' और साथ में स्माइली इमेज लगाई। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
11 फरवरी को नतीजे आने के साथ ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर में एक बच्चा आम आदमी पार्टी की टोपी लगाए हुए और मफलर लपेटे हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह दिखता नजर आया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मफलर खूब चर्चा में रहा है।
इस पर जोक्स से लेकर मीम्स भी बनाए गए। यहां तक की इसकी कॉपी भी की गई, लेकिन आज यह एक छोटे से बच्चे की वजह से फिर सुर्खियों में है। अरविंद केजरीवाल को मफलरमैन का दर्जा प्राप्त है। वह पिछले चुनाव में अपने मफलरमैन की छवि को सफलतापूर्वक भुना चुके हैं। उनके मफलर स्टाइल की चर्चा सोशल मीडिया पर अक्सर होती रहती है।
Big Announcement:
— AAP (@AamAadmiParty) February 13, 2020
Baby Mufflerman is invited to the swearing in ceremony of @ArvindKejriwal on 16th Feb.
Suit up Junior! pic.twitter.com/GRtbQiz0Is