लाइव न्यूज़ :

एअर इंडिया के लंदन-कोचीन विमान में बच्चे का जन्म

By भाषा | Updated: October 6, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर लंदन से कोचीन आ रहे एअर इंडिया के विमान में मंगलवार को एक बच्चे का जन्म हुआ जो विमान में सवार 210 यात्रियों के लिए एक सुखद आश्चर्य की बात थी।

एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि विमान संख्या एआई 150 पर सवार दो चिकित्सकों और चार नर्सों ने महिला यात्री को समय पूर्व बच्चे के जन्म में मदद की और चूंकि महिला को चिकित्सीय देखभाल की जरूरत थी इसलिए विमान को फ्रैंकफर्ट के लिए मोड़ दिया गया।

महिला, नवजात और एक अन्य यात्री उतर गए और उन्हें फ्रैंकफर्ट के एक अस्पताल में ले जाया गया।

बाद में विमान कोचरन के लिए रवाना हो गया।

प्रवक्ता ने कहा कि नवजात का स्वास्थ्य ठीक है। एअर इंडिया मां, नवजात और अन्य यात्री को बाद में फ्रैंकफर्ट से कोचीन लाएगा।

विमान में 210 से अधिक लोग सवार थे जिनमें 193 इकोनॉमी श्रेणी में और 11 बिजनेस श्रेणी में यात्रा कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता