लाइव न्यूज़ :

'पति मेरे ऊपर पेशाब करता था', योगी आदित्यनाथ सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री की पत्नी ने पीएम मोदी से लगाई बचाने की गुहार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 27, 2019 17:51 IST

बाबूराम की पत्नी नीतू निषाद उर्फ शबनम ने यहां तक आरोप लगाया है कि उनका पति मुंह में तमंचा डालकर धमकाता था और उनके ऊपर पेशाब तक कर देता था। नीतू ने पति के खिलाफ शिकायत करने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री बाबूराम निषाद के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं।बाबूराम की पत्नी नीतू निषाद उर्फ शबनम ने यहां तक आरोप लगाया है कि उनका पति मुंह में तमंचा डालकर धमकाता था और उनके ऊपर पेशाब तक कर देता था।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री और पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। बाबूराम की पत्नी नीतू निषाद उर्फ शबनम ने यहां तक आरोप लगाया है कि उनका पति मुंह में तमंचा डालकर धमकाता था और उनके ऊपर पेशाब तक कर देता था।

नीतू ने पति के खिलाफ शिकायत करने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में आपबीती लिखकर मदद मांगी। उधर, बाबूराम निषाद ने पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है और उनके ऊपर लगे सभी आरोपों को झुठलाया है।

नीतू निषाद ने कहा कि उनके पति ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी। नीतू ने लिखा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करने के लिए कई बार अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। 

नीतू निषाद ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मेरा पति मुझे पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था। वह मुझे बंदूक से गोली मारने की धमकी भी देता था। मेरा पति एक मंत्री है और फिर भी इस तरह का बर्ताव करता है। मेरे पति के साथ पुलिस अधिकारियों की स्पष्ट मिलीभगत है। मुझे बार-बार कहा गया कि मेरे पति के साथ मामला व्यक्तिगत तौर पर सुलझाया जाएगा। इसके बावजूद, वह मुझे पीटता था।''

नीतू ने पीएम मोदी और सीएम योगी को लिखा, ''वह मुझे बंदूक दिखाकर धमाकाया करता था, मेरे ऊपर मूत्र विसर्जन किया करता था और मुझे बुरी तरह पीटा करता था।  वह मेरे माता पिता और भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दिया करता था।''

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबूराम निषाद और नीतू निषाद की शादी हुए 14 साल हो गए हैं। आरोप है कि शादी के वक्त से ही बाबूराम निषाद अपने पत्नी को यातनाएं दे रहे हैं। 

बता दें कि बाबूरान निषाद ने पत्नी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। पिछले बुधवार (25 सितंबर) को बाबूराम ने अपने यूपी के हमीरपुर जिले में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा दर्ज कराया। अदालत ने नीतू निषाद को 30 अक्तूबर को हाजिर होने का समन जारी किया है। 

हाल में बाबूराम निषाद के एक टिकटॉक वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक वर्च्युअल बाइक चलाते हुए और नाचते हुए देखे गए थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमवायरल कंटेंटवायरल वीडियोक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया