लाइव न्यूज़ :

संसद की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देंगे बाबुल सुप्रियो, राजनीति से दूर रहने का किया ऐलान

By भाषा | Updated: August 2, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और उसके बाद कहा कि वह सांसद तो बने रहेंगे लेकिन सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं बनेंगे।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद और गायकी की दुनिया से राजनीति में आए सुप्रियो ने फेसबुक के जरिए घोषणा की थी कि वह बतौर सांसद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

हालांकि नड्डा से मुलाकात के बाद उनके बयान से स्पष्ट है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन्हें लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देने के लिए मनाने में सफल रहा।

पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिपरिषद में हुए फेरबदल व विस्तार के दौरान सुप्रियो की छुट्टी कर दी गई थी। बताया जाता है कि वह तभी से निराश हैं।

सुप्रियो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह सांसद के रूप में अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे लेकिन राजनीति से दूर रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपना आधिकारिक आवास भी खाली कर देंगे।

सुप्रियो अगर संसद से इस्तीफा देते तो इस सूरत में आसनसोन से उपचुनाव कराने की नौबत आती और भाजपा के लिए इस सीट पर पुन: जीत हासिल करना आसान नहीं होता क्योंकि पिछले दिनो संपन्न विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की थी और उसके हौंसले बुलंद हैं।

भाजपा सांसद ने बताया कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नड्डा और केंद्रीय गृह अमित शाह से बात करने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा ना देने का फैसला किया है।

सुप्रियो ने कहा कि पिछले दिनों उनके कुछ बयानों को पार्टी की आलोचना के रूप में देख गया लेकिन उनका मानना है कि राज्य में भाजपा के हित में उन्होंने ऐसा कहा था और वह अभी भी उस पर कायम हैं।

आसनसोल से दो बार के सांसद सुप्रियो को पिछले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के अरूप बिस्वास के खिलाफ विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया