लाइव न्यूज़ :

बाबुल सुप्रियो मंगलवार को औपचारिक रूप से संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता बाबुल सुप्रियो मंगलवार को औपचारिक रूप से संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के कुछ सप्ताह बाद एक ट्वीट में यह जानकारी दी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए समय देने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘"एक सांसद के रूप में औपचारिक रूप से इस्तीफा देने के उद्देश्य से मुझे कल पूर्वाह्न 11 बजे का अपना समय देने के लिए माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार। मैं अब भाजपा का हिस्सा नहीं हूं...।’’

पश्चिम बंगाल में आसनसोल से दो बार के सांसद सुप्रियो ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के दो दिन बाद 20 सितंबर को ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद सदस्य के रूप में औपचारिक रूप से इस्तीफा देने के लिए समय दिए जाने का अनुरोध किया था।

सुप्रियो ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्हें भाजपा के साथ अपने अतीत की याद दिलाई। उन्होंने कहा, ‘‘बस एक सवाल 'एम्प्लॉयड ट्रोल' से पूछना चाहता हूं, जो निश्चित तौर पर अपने घरों से मुझ पर हमला बोल रहे हैं। आप लोग उस समय कहां थे जब मैं 2014 से भाजपा के लिए लड़ रहा था? अपनी अंतरात्मा से सवाल करें कि किसने किसकी पीठ में छुरा घोंपा... जब तक जरूरत नहीं हो, मैं सोशल मीडिया में कुछ भी पोस्ट नहीं करता। सिर्फ पहले की दो टिप्पणियां पढ़ लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया