लाइव न्यूज़ :

बाबुल सुप्रियो का दावा, भाजपा के पांच विधायक छोड़ सकते हैं पार्टी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 00:02 IST

Open in App

कोलकाता, 26 दिसंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो ने रविवार को अपनी पूर्व पार्टी पर कटाक्ष किया और संभावना जताई कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिम बंगाल के विधायकों के व्हाट्सऐप ग्रुप को छोड़ने वाले पांच असंतुष्ट विधायक अब पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं। सुप्रियो तीन महीने पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे,

हालांकि, पांच विधायकों में से एक अंबिका रॉय ने रविवार को व्हाट्सऐप ग्रुप में फिर से शामिल होने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने गलती की है और ‘‘भाजपा के एक वफादार सिपाही बने रहने’’ की इच्छा जताई। सुप्रियो ने हालांकि बंगाली में ट्वीट किया, ‘‘भाजपा में एक के बाद एक विकेट गिर रहे हैं। आज पांच और चले गए। शिव बाबू (राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रकाश, जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के अभियान की देखरेख की थी) अब तक कैलाश पर्वत पर जा चुके होंगे। यदि आप बंगाली केकड़ों को ढूंढना चाहते हैं जो आपको पीछे से खींचेंगे तो मुरलीधर लेन (प्रदेश भाजपा का पता) पर जाएं।’’

राजनीतिक रूप से शक्तिशाली मतुआ समुदाय के पांच असंतुष्ट विधायक - मुकुटमोनी अधिकारी (राणाघाट दक्षिण), सुब्रत ठाकुर (गायघाटा), अंबिका रॉय (कल्याणी), अशोक कीर्तनिया (बोनगांव उत्तर) और असीम सरकार (हरिंगहाटा) ने भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा गठित विभिन्न समितियों से हटाए जाने के बाद भाजपा विधायकों के व्हाट्सऐप ग्रुप को छोड़ दिया था।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘‘पांच विधायकों में से किसी को भी नहीं हटाया जाएगा। हम उन्हें नयी समितियों में शामिल करेंगे। उन्हें थोड़ा और धैर्य रखना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर