लाइव न्यूज़ :

बाबा का ढाबा मालिक ने नया रेस्तरां खोला

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर दक्षिण दिल्ली में छोटा सा ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद ने मालवीय नगर इलाके में सोमवार को नया रेस्तरां खोला। 'बाबा का ढाबा' के मालिक प्रसाद हाल में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय थे।

नए रेस्तरां का नाम भी 'बाबा का ढाबा' ही रखा गया है।

प्रसाद ने बताया, '' मैंने आज एक नया रेस्तरां खोला है जो मेरे छोटे से ढाबे के पास ही है। हम भारतीय एवं चीनी व्यंजन परोसेंगे और इसके लिए दो खानसामों को नौकरी पर रखा है। मैं अपना पुराना ढाबा भी चलाता रहूंगा।''

अस्सी वर्षीय प्रसाद ने बताया कि उन्होंने रेस्तरां खोलने के लिए किराये पर जगह ली है।

सामाजिक कार्यकर्ता तुषांत अदलखा ने बताया कि रेस्तरां बुधवार से शुरू हो जाएगा। वह प्रसाद के साथ काम भी करते हैं। अदलखा ने बताया, " आज रेस्तरां का उद्घाटन था। प्रसाद को रसोई तैयार करने में दो दिन लगेंगे और बुधवार से वे ग्राहकों को व्यंजन परोसना शुरू कर देंगे।"

उन्होंने बताया कि रेस्तरां में बैठ कर खाने और पैक करा कर ले जाने की व्यवस्था है। उन्होंने दो खानसामों को नौकरी पर रखा और परिवार के सदस्य भी रेस्तरां में मदद करेंगे।

गौरतलब है कि एक यूट्यूबर ने प्रसाद की एक वीडियो बनाई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस वीडियो में प्रसाद रोते हुए लॉकडाउन की वजह से हुई आर्थिक परेशानियों को बता रहे थे।

वीडियो वारयल होने के करीब एक महीने बाद प्रसाद ने यूट्यूबर के खिलाफ कोष के गबन का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह