लाइव न्यूज़ :

बाबा सहगल ‘ठंडा ठंडा पानी’ नाम से पुस्तक लिखेंगे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर जाने-माने रैपर बाबा सहगल एक किताब लिखकर लोगों को 1990 के दशक में इंडी पॉप दृश्य को परिभाषित करने वाले संगीत के क्षणों के बारे में बताएंगे। उन्होंने इस किताब को ‘ठंडा ठंडा पानी’ नाम दिया है।

‘सनफ्लावर सीड्स’ ने पुस्तक के साहित्यिक प्रतिनिधित्व के अधिकार प्राप्त कर लिए हैं । प्रकाशक की ओर से इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है कि किताब बाजार में कब आएगी।

भारत में पॉप क्रांति शुरू करने वाली अहम शख्सियतों में सहगल का नाम शुमार होता है। वह किशोर कुमार के बड़े प्रशंसक हैं और उनकी पहली एलबम ‘ठंडा ठंडा पानी’ थी जिसके बाद वह घर-घर में पहचाने जाने लगे।

इसके बाद उन्होंने ‘'मैं भी मैडोना', ‘मंजूला’, ‘आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा’ जैसी कई कामयाब एलबम दी हैं।

सहगल ने कहा, “यह उपयुक्त है कि हमने पुस्तक के शीर्षक के लिए 'ठंडा ठंडा पानी' का चयन किया है, क्योंकि यह गीत मेरे संघर्ष के अंत और संगीत जगत में मेरे करियर की शुरुआत करता है। मैंने 'ठंडा ठंडा पानी' के जरिए पश्चिम की रैपिंग संस्कृति का प्रयोग किया। यह गाना इतना मशहूर हुआ कि इसकी 10 लाख प्रतियां बिकी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल