लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह के भूमि पूजन मुहूर्त वाले बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, मुझे लगता है कि उनके दुर्दिन हैं, उनका दुर्भाग्य है

By अनुराग आनंद | Updated: August 4, 2020 15:59 IST

अयोध्या में होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश भर के करीब 150 लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित लोग ही केवल हिस्सा ले पाएंगे।राम मंदिर भूमि पूजन में हिस्सा लेने के लिए बाबा रामदेव अयोध्या पहुंच गए हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि सैंकड़ों वर्षों से जिसकी प्रतीक्षा थी, हमारा सौभाग्य है कि वो हमें आंखों के सामने देखने को मिल रहा है।

अयोध्या: 5 अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल (बुधवार) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे।

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश भर के करीब 150 लोगों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। आमंत्रित लोग ही केवल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों का कोरोना जांच कराया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, बाबा रामदेव अयोध्या पहुंच गए हैं। 

अयोध्या पहुंचने के बाद हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा करके योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि सैंकड़ों हज़ारों वर्षों से जिसकी प्रतीक्षा थी (राम मंदिर शिलान्यास) हमारा सौभाग्य है कि वो हमें आंखों के सामने देखने को मिल रहा है। उसमें सहभागी होने का सुअवसर हमें मिला है।

इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा कि सभी कालों को बनाने वाले भगवान जब पवित्र हैं तो उनके द्वारा बनाए गए काल कैसे अशुभ या अपवित्र हो सकते हैं इसलिए मुहूर्त की जो चिंताएं और आलोचनाएं चल रही हैं। मुझे लगता है कि उनके दुर्दिन हैं, उनका दुर्भाग्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राम मंदिर का ‘भूमि पूजन’ करना एक स्वर्णिम पल : शिवसेना

शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर पूरा देश उत्साहित है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसकी नींव रखने से बड़ा स्वर्णिम पल और कोई नहीं हो सकता। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के सम्पादकीय में कहा कि देश में कोविड-19 संकट जारी है लेकिन भगवान राम के आर्शिवाद से वह भी खत्म हो जाएगा। उसने कोरोना वायरस से संक्रमित केन्द्रीय गृह मंत्रह अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल ना होने पर उसके थोड़ा फीका पड़ने की बात भी कही।

शाह ने रविवार को ही कोरोना वायरस से अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। शिवसेना ने कहा कि वह उनके जल्द ठीक होने की कामना करती है। साथ ही उसने कहा कि शाह के बीमार होने से राजस्थान में अशाके गहलोत सरकार पर मंडरा रहा खतरा कम नहीं हो जाता। गहलोत को इससे खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा नेता कहीं भी हों, वह अपनी राजनीति जारी रखेंगे।

टॅग्स :बाबा रामदेवराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया