लाइव न्यूज़ :

रामदेव ने रोजगार पर मोदी सरकार से पूछा-मैंने 2 माह में 20 हजार को दिया रोजगार तो क्या बुरा किया ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 14, 2018 05:43 IST

योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि की डेरी को देशवासियों के लिए हाल ही में खोला है। ऐसे में उन्होंने मोदी सरकार पर रोजगार को लेकर हमला किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 सितंबर: योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि की डेरी को देशवासियों के लिए हाल ही में खोला है। ऐसे में उन्होंने मोदी सरकार पर रोजगार को लेकर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि अगले दो से ढाई सालों में पतंजलि के जरिए पांच लाख लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा।

टीवी चैनल आजतक के  एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा है कि पतंजलि के जरिए वे 2 लाख लोगों को रोजगार दे चुके है। मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी की नौकरियों के बारे में आप बीजेपी से पूछो, लेकिन मैंने बीते दो माह में ही 20 हजार को नौकरी दी है।

उन्होंने कहा कि बीते दो महीने में हमने सेल्ड एंड डिस्ट्रीब्यूशन में 20 हजार जवानों को रोजगार दिया है। अब डेरी के लिए दूध दही के कारण हम एक लाख किसानों को सीधा जोड़ेंगे और  50 हजार से ज्यादा रिटेलर्स साथ होंगे।

 पतंजलि आज लोगों के लिए नौकरी का एक अच्छा ऑप्शन बना है जहां अच्छी तनख्वा पर लोगों को काम मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने दो लाख युवाओं को रोजगार देकर अच्छा काम किया कि बुरा काम किया? अगले कुछ सालों में मैं 5 लाख युवाओं को रोजगार देने जा रहा, ये अच्छा काम है या बुरा काम है। ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने मोदी सरकार पर हमला किया हो इससे पहले भी वह अलग अलग रूपों में मोदी सरकार पर हमला कर चुके हैं।

टॅग्स :बाबा रामदेवनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह