लाइव न्यूज़ :

विजयादशमी पर बाबा महाकाल की सवारी पहुंची उज्जैन के नए शहर में

By बृजेश परमार | Updated: October 8, 2019 23:59 IST

सवारी दशहरा मैदान पहुंची यहां शमी व भगवान श्री महाकालेश्‍वर का पूजन कलेक्‍टर शशांक मिश्र ने किया।उपरांत सवारी पून:मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन के पुराने शहर में भगवान श्री महाकालेश्वर की वर्ष में अनेक सवारी निकलती है। इस दौरान भगवान की सवारी का जमकर स्वागत किया गया

मंगलवार को विजयादशमी (दशहरा पर्व) पर भगवान श्री महाकालेश्वर का वर्ष में एक बार नए शहर में सवारी के साथ आना हुआ । इस दौरान भगवान की सवारी का जमकर स्वागत किया गया।स्वागत में उज्जैन के नए शहर की सड़कें फूलों से पट गईं।सवारी दशहरा मैदान पहुंची यहां शमी व भगवान श्री महाकालेश्‍वर का पूजन कलेक्‍टर शशांक मिश्र ने किया।उपरांत सवारी पून:मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई।

उज्जैन के पुराने शहर में भगवान श्री महाकालेश्वर की वर्ष में अनेक सवारी निकलती है।नए शहर में वर्ष में एक बार दशहरा पर्व पर ही भगवान की सवारी आती है।दशहरा मैदान पर कलेक्टर भगवान का पूजन अर्चन करते हैं। मंगलवार को भगवान श्री महाकाल की सवारी अपरान्‍ह्: 04 बजे मंदिर से राजसी ठाट-बाट के सा‍थ निकली।

सवारी के साथ घुडसवार, प्‍लाटून एसएएफ तथा पुलिस बैंड था।सवारी श्री महाकालेश्‍वर मंदिर से गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, छोटा सराफा, सतीगेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्‍डा माता चौराहा से ओव्‍हर ब्रिज से होते हुए फ्रीगंज टॉवर, शहीद पार्क, माधवनगर अस्‍पताल के सामने से पुलिस कंट्रोल रूम होकर दशहरा मैदान पहुंचेगी।

यहां शमी व भगवान श्री महाकालेश्‍वर का पूजन कलेक्‍टर शशांक मिश्र ने किया।सवारी के पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने बाबा का नए शहर में आगमन पर पूरे उत्साह,उमंग के साथ पूष्प वर्षा कर स्वागत किया।पूरे मार्ग पर सैंकड़ों मंच बनाकर स्वागत करते हुए प्रसादी का वितरण किया गया। दशहरा मैदान पर भगवान श्री महाकालेश्‍वर के पूजन पश्‍चात सवारी वापस दशहरा मैदान से फ्रीगंज ओव्‍हर ब्रिज से संख्‍याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, तोपखाना होते हुए श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के लिए रवाना हुई।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा