लाइव न्यूज़ :

‘बाबा का ढाबा’: यूट्यूबर ने मानहानि का आरोप लगाया, ढाबा मालिक को 3.78 लाख रुपये देने का दावा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 00:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में लोकप्रिय भोजनालय 'बाबा का ढाबा' से जुड़े मामले की जांच के बीच यूट्यूबर गौरव वासन ने कहा कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है। उनका दावा है कि उन्होंने ढाबा मालिक को 3.78 लाख रुपये की राशि सौंपी थी।

वासन ने ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक का वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया था जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुआ और लोग ढाबा मालिक की मदद को आगे आए थे।

हालांकि वीडियो वायरल होने के करीब एक महीने बाद ढाबा मालिक कांता प्रसाद ने इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर व यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ धन की हेराफेरी की शिकायत दर्ज कराई है।

‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए प्रसाद ने कहा कि उन्हें वासन से 2.33 लाख रुपये का चेक हासिल हुआ। जब उनसे बाकी राशि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि उनके नाम पर वासन ने कितने रुपये जमा किए, इस बारे में या तो वासन को या फिर देने वाले को ही जानकारी होगी।

इस आरोप को इनकार करते हुए वासन ने कहा, ‘‘ झूठे दावे करके वह मुझे बदनाम कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मेरे बैंक खाते में मदद के लिए 25 लाख रुपये आए, जो कि सही नहीं है।’’

जब उनसे पूछा गया कि उन्हें मदद के लिए कितनी राशि मिली तो वासन ने बताया कि उनके पास इस संबंध में करीब 3.78 लाख रुपये आए जिसमें पेटीएम से मिली राशि भी शामिल है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दो चेक उन्हें (भोजनालय मालिक) दिए। एक चेक एक लाख रुपये जबकि दूसरा चेक 2.33 लाख रुपये का था जबकि 45,000 रुपये प्रसाद को पेटीएम के जरिए दिए।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन