लाइव न्यूज़ :

‘बाबा का ढाबा’ के मालिक ने खुदकुशी की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: June 18, 2021 15:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून दक्षिण दिल्ली में ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद ने कथित तौर पर खुदकुशी का प्रयास किया और उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

पुलिस ने बताया कि प्रसाद (81) ने बृहस्पतिवार को खुदकुशी की कोशिश की। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार रात सवा 11 बजे सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली की प्रसाद को वहां भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची और एमएलसी (चिकित्सा-कानूनी मामला) कागजात लिए, जिसमें अचेत होने का कारण शराब और नींद की गोलियों को बताया गया है।’’

प्रसाद के बेटे करण का बयान दर्ज किया गया। करण ने बताया कि उनके पिता ने नींद की गोलियां लेने के साथ शराब पी थी। मामले में आगे जांच की जा रही है।

प्रसाद पिछले साल तब सुर्खियों में आए थे जब एक वीडियो में वह ढाबा पर ग्राहकों के नहीं आने के कारण नुकसान की बात कहते हुए रोते नजर आए थे। यह वीडियो सामने आने के बाद देश के कई लोगों ने नकदी और अन्य तरीके से उनकी मदद की थी। यूट्यूबर गौरव वासन ने यह वीडियो तैयार किया और इसे अपलोड किया। बाद में कांता प्रसाद ने चंदा से मिले धन के कथित गबन के लिए वासन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। प्रसाद ने एक रेस्तरां की भी शुरुआत की, लेकिन उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा और इसे बंद कर दिया।

हाल में प्रसाद फिर से अपने ढाबा पर लौट आए और वासन से माफी मांगी थी। वासन उनसे मिलने ढाबा पर भी पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए