लाइव न्यूज़ :

‘बाबा का ढाबा’ के मालिक ने खुदकुशी की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून दक्षिण दिल्ली में ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद ने कथित तौर पर खुदकुशी का प्रयास किया और उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रसाद (81) ने बृहस्पतिवार को खुदकुशी की कोशिश की। साथ ही कहा कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर पर स्थिर है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार रात सवा 11 बजे सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली की प्रसाद को वहां भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची और एमएलसी (चिकित्सा-कानूनी मामला) कागजात लिए, जिसमें अचेत होने का कारण शराब और नींद की गोलियों को बताया गया है।’’

प्रसाद के बेटे करण का बयान दर्ज किया गया। करण ने बताया कि उनके पिता ने नींद की गोलियां लेने के साथ शराब पी थी। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है। प्रसाद की पत्नी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति ने कौन सी चीज खा ली। उन्होंने कहा, ‘‘उनके साथ क्या हुआ मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैं ढाबे पर थी। वह अचेत हो गए और हम उन्हें शाम चार बजे के करीब अस्पताल ले गए। उनकी हालत के बारे में हमें किसी ने कुछ नहीं बताया।’’

प्रसाद पिछले साल तब सुर्खियों में आए थे जब एक वीडियो में वह ढाबे पर ग्राहकों के नहीं आने के कारण नुकसान की बात कहते हुए रोते नजर आए थे। यह वीडियो सामने आने के बाद देश के कई लोगों ने नकदी और अन्य तरीके से उनकी मदद की थी। यूट्यूबर गौरव वासन ने यह वीडियो तैयार किया और इसे अपलोड किया। बाद में कांता प्रसाद ने चंदे से मिले धन के कथित गबन के लिए वासन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। प्रसाद ने एक रेस्तरां की भी शुरुआत की, लेकिन उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा और इसे बंद कर दिया।

हाल में प्रसाद फिर से अपने ढाबे पर लौट आए और वासन से माफी मांगी थी। वासन उनसे मिलने ढाबे पर भी पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!