लाइव न्यूज़ :

‘बाबा का ढाबा’ के मालिक ने खुदकुशी की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: June 18, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून दक्षिण दिल्ली में ‘बाबा का ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद ने कथित तौर पर खुदकुशी का प्रयास किया और उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रसाद (81) ने बृहस्पतिवार को खुदकुशी की कोशिश की। साथ ही कहा कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार रात सवा 11 बजे सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली की प्रसाद को वहां भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची और एमएलसी (चिकित्सा-कानूनी मामला) कागजात लिए, जिसमें अचेत होने का कारण शराब और नींद की गोलियों को बताया गया है।’’

प्रसाद के बेटे करण का बयान दर्ज किया गया। करण ने बताया कि उनके पिता ने नींद की गोलियां लेने के साथ शराब पी थी। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे जांच की जा रही है। प्रसाद की पत्नी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति ने कौन सी चीज खा ली। उन्होंने कहा, ‘‘उनके साथ क्या हुआ मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैं ढाबे पर थी। वह अचेत हो गए और हम उन्हें शाम चार बजे के करीब अस्पताल ले गए। उनकी हालत के बारे में हमें किसी ने कुछ नहीं बताया।’’

प्रसाद पिछले साल तब सुर्खियों में आए थे जब एक वीडियो में वह ढाबा पर ग्राहकों के नहीं आने के कारण नुकसान की बात कहते हुए रोते नजर आए थे। यह वीडियो सामने आने के बाद देश के कई लोगों ने नकदी और अन्य तरीके से उनकी मदद की थी। यूट्यूबर गौरव वासन ने यह वीडियो तैयार किया और इसे अपलोड किया। बाद में कांता प्रसाद ने चंदे से मिले धन के कथित गबन के लिए वासन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। प्रसाद ने एक रेस्तरां की भी शुरुआत की, लेकिन उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा और इसे बंद कर दिया।

हाल में प्रसाद फिर से अपने ढाबा पर लौट आए और वासन से माफी मांगी थी। वासन उनसे मिलने ढाबा पर भी पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: 9 साल बाद कांस्य पदक, भारत ने अर्जेन्टीना को 4-2 से हराया