लाइव न्यूज़ :

'बाबा का ढाबा' वाले कांता प्रसाद ने की नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में कराया भर्ती

By अभिषेक पारीक | Updated: June 18, 2021 15:51 IST

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रहने वाले 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने नींद की गोलियां खाकर अपना जीवन समाप्त करने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देबाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने आत्महत्या की कोशिश की है। तबीयत बिगड़ने पर देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यूट्यूबर गौरव वासन के वीडियो के जरिये आए थे सुर्खियों में। 

कोरोना काल में अचानक सुर्खियों में आए बाबा का ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद ने आत्महत्या की कोशिश की है। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रहने वाले कांता प्रसाद ने नींद की गोलियां खाकर अपना जीवन समाप्त करने की कोशिश की। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांता प्रसाद करीब साल भर पहले एक वीडियो के जरिये सुर्खियों में आए थे। 

गुरुवार रात करीब दस बजे कांता प्रसाद ने नींद की गोलियां खा ली। जिसके बाद उन्हें देर रात दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांता प्रसाद की आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। हालांकि उनकी पत्नी बादामी देवी के मुताबिक, उनके पति कुछ वक्त से तनाव में थे। बता दें कि कुछ वक्त पहले कांता प्रसाद ने जो रेस्टोरेंट खोला था, उसे भी आर्थिक परेशानियों के कारण बंद करना पड़ा था।

बाबा का ढाबा पर जुटने लगी थी भीड़

दिल्ली के मालवीय नगर में ढाबा चलाने वाले कांता प्रसाद करीब एक साल पहले यूट्यूबर गौरव वासन के कारण सुर्खियों मे आए थे। गौरव ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। वीडियो के बाद कांता प्रसाद को लोगों का जबरदस्त साथ मिला और उनके ढाबे पर अचानक से बिक्री बढ़ गई। जिसके बाद उन्होंने एक रेस्तरां भी खोल लिया था और कुछ लोगों को सैलेरी पर भी रखा था। लेकिन फिर बिक्री कम होने के कारण उसे बंद करना पड़ा। वहीं कांता प्रसाद ने गौरव पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। 

गौरव ने की थी बाबा से मुलाकात

हालांकि कुछ वक्त पहले ही यूट्यूबर गौरव वासन एक बार फिर कांता प्रसाद से मुलाकात के लिए पहुंचे थे और दोनों ने अपने गिले-शिकवे दूर कर लिए थे। हाल ही में एक वीडियो में कांता प्रसाद ने गौरव से माफी मांगी थी और कहा था कि वह लड़का गलत नहीं था। हालांकि अब अचानक कांता प्रसाद के आत्महत्या की कोशिश करने की बात सामने आई है। जिसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस इस मामले को आत्महत्या की कोशिश मानकर जांच मे जुटी है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल