लाइव न्यूज़ :

पारिवारिक कलह के बाद बाबा आमटे की पोती ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:34 IST

Open in App

चंद्रपुर, 30 नवंबर सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे की पोती शीतल आमटे-कराजगी ने महाराष्ट्र के वरोरा में सोमवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

शीतल आमटे के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

शीतल (39) ने यह कदम ऐसे समय में उठाया, जब हाल में उनके और आमटे परिवार के अन्य सदस्यों के बीच बाबा आमटे द्वारा स्थापित समाज सेवा संगठन ‘महारोगी सेवा समिति’ के प्रबंधन को लेकर विवाद सार्वजनिक हो गया था।

रेमन मैगसायसाय और पद्म विभूषण से सम्मानित बाबा आमटे का 2008 में निधन हो गया था।

पुलिस ने उन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है, जिनमें कहा गया है कि शीतल ने जहर का टीका लगाकर कथित रूप से आत्महत्या की। उनके शव को पोस्टपार्टम के लिए वरोरा से चंद्रपुर ले जाया गया।

सूत्रों ने बताया कि नागपुर से फोरेंसिक विशेषज्ञों का एक दल वरोरा गया है और आनंदवन में उस कक्ष को सील कर दिया गया है, जहां शीतल का शव मिला था।

बाबा आमटे के बेटों विकास और प्रकाश एवं बहुओं भारती और मंदाकिनी ने शीतल (विकास की बेटी) द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लगाए गए आरोपों पर हाल में स्पष्टीकरण जारी किया था। शीतल समिति की सीईओ थीं।

विकास, प्रकाश, भारती और मंदाकिनी ने स्पष्टीकरण दिया था, ‘‘महारोगी सेवा समिति, वरोरा देश में अग्रणी समाज सेवा संगठन है। इसने वंचितों के विकास को दिशा एवं प्रेरणा दी। लाखों सामाजिक कार्यकर्ताओं को यहां प्रशिक्षण दिया गया। आमटे परिवार की तीन पीढ़ियां इस कार्य में जुटी हैं।’

उन्होंने कहा था, ‘‘शीतल गौतम कराजगी (शीतल विकास आमटे) ने हमारे संगठन के कार्यों में योगदान दिया, लेकिन वह मानसिक तनाव एवं अवसाद से जूझ रही हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर ये बात स्वीकार करते समय, उन्होंने महारोगी सेवा समिति के कार्य, न्यासियों और कर्मियों के बारे में अनुचित बयान दिए।’’

आमटे परिवार ने कहा था, ‘‘उनकी सभी टिप्पणियां निराधार हैं। आमटे परिवार शीतल के आरोपों के कारण पैदा हो सकने वाली गलतफहमियों को रोकने के लिए आपसी विचार-विमर्श के बाद यह बयान जारी कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग