लाइव न्यूज़ :

पिछले दो महीनों में सार्स-सीओवी2 के बी.1.617 स्वरूप ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि की

By भाषा | Updated: June 4, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून दस राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं के एक समूह ‘दी इंडियन सार्स-सीओवी2 कॉनसोर्टियम ऑन जीनोमिक्स’ (आईएनएसएसीओजी) के अनुसार पिछले दो महीनों में देश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि को सार्स-सीओवी-2 के वेरिएंट बी.1.617 से जोड़कर देखा जा रहा है।

अप्रैल और मई में देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप रहा जिसमें बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए।

आईएनएसएसीओजी के अनुसार कोविड-19 वायरस के बी.1.1.7 वेरिएंट की पहचान सबसे पहले ब्रिटेन में हुई थी। पिछले डेढ़ महीने में भारत में इसका अनुपात घट रहा है। कोरोना वायरस के वेरिएंट बी.1.1.7 को ‘अल्फा’ नाम दिया गया है।

सार्स-सीओवी2 का बी.1.617 वेरिएंट पहले महाराष्ट्र में दर्ज किया गया था, लेकिन अब यह पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना जैसे अन्य राज्यों में देखा गया है।

बी.1.617 तीन अन्य उप वेरिएंट- बी.1.617.1, बी.1.617.2 और बी.1.617.3 में बदला। प्रारंभिक आंकड़े के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा डेल्टा कहे गये बी.1.617.2 को अन्य दो वेरिएंट से अधिक संक्रामक बताया गया है।

आईएनएसएसीओजी दस राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं का एक समूह है जिसे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पिछले साल 25 दिसंबर को स्थापित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान