आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा दस माह बाद जेल से रिहा

By भाषा | Updated: December 21, 2020 23:29 IST2020-12-21T23:29:24+5:302020-12-21T23:29:24+5:30

Azim Khan's wife Tajin Fatima released from jail after ten months | आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा दस माह बाद जेल से रिहा

आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा दस माह बाद जेल से रिहा

सीतापुर (उत्तर प्रदेश), 21 दिसंबर करीब दस महीने से जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी की विधायक और वरिष्ठ नेता आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा को अदालत के आदेश पर सोमवार शाम रिहा कर दिया गया।

फातिमा को उनके खिलाफ दर्ज मामलों में जमानत मिल गयी है, जबकि उनके पति आजम खान और बेटा अब्दुल्ला अभी भी जेल में हैं।

जेल अधीक्षक डी. सी. मिश्रा ने बताया कि जेल प्रशासन ने आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया।

रिहा होने के बाद फातिमा ने पत्रकारों से बातचीत मे कहा, ''मुझे दस महीने बाद इंसाफ मिला, मेरे पति आजम खान और बेटे को भी जल्द इंसाफ मिलेगा।''

उन्होंने कहा, ''मैं सरकारी कॉलेज में लेक्चरर थी और वहां मैंने सेवा की। मेरी सत्यनिष्ठा खुद सरकारी अधिकारियों ने प्रमाणित की थी। अचानक मैं अपराधी हो गयी कि मेरे खिलाफ पचास मुकदमे दर्ज किए गए।’’

यह पूछने पर कि क्या इस बीच उनकी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात हुई, फातिमा ने कहा, ''जेल के अन्दर से मैंने या आजम साहब ने किसी से बात नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Azim Khan's wife Tajin Fatima released from jail after ten months

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे