लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़: युवक की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: June 2, 2021 14:51 IST

Open in App

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), दो जून आजमगढ़ जिले के बरदह क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी गांव में बुधवार को एक युवक पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कई गोलियां चलाई जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गये। कई राउंड गोलियां चलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना के बाद आला अधिकारी फारेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू की।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के अमहित गांव का रहने वाला बंटी सिंह बुधवार को मोहम्मदपुर फेटी गांव निवासी अकमल से मुलाकात करने उसके घर आया था। वह लोगों से बातचीत कर रहा था इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश वहां पहुंचे और बंटी को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इस घटना में बंटी को कई गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि जेल में बंद अपराधी शाहजमां नैयर ने चुनाव की रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित