लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ में तीन लाख का इनामी बदमाश सूर्यांश दुबे मारा गया, वाराणसी में एनकाउंटर में रौशन गुप्ता ढेर

By विनीत कुमार | Updated: November 27, 2020 09:35 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आजमगढ़ और वाराणसी में दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को मार गिराया है। सूर्यांश दुबे की तलाश काफी समय से पुलिस कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देआजमगढ़ में मारे गए सूर्यांश दुबे पर तीन लाख का इनाम था, रौशन गुप्ता पर था एक लाख रुपये का इनामवाराणसी: रौशन गुप्ता उर्फ किट्टू पर तीन दर्जन से ऊपर मुकदमें थे, मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी हुए घायल

यूपी के दो अलग-अलग जगहों पर हुए एनकाउंटर में पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मार गिराया है। आजमगढ़ में जहां 3 लाख रुपये के एक इनामी बदमाश को पुलिस ने ढेर किया है। वहीं, वाराणसी में एक लाख के इनामी बदमाश रौशन गुप्ता उर्फ किट्टू को पुलिस ने मार गिराया।

आजमगढ़ में पुलिस ने सूर्यांश दुबे नाम के बदमाश को एनकाउंटक में मारा। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। उस पर 10 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

हाल में अगस्त माह में तरवां थाना के बांसगांव में दलित ग्राम प्रधान सत्यमेव राम जयते की नृशंस हत्या के बाद पुलिस की तलाश और तेज हो गई थी। सूर्यांश पर आजमगढ़ पुलिस की ओर से 1 लाख शासन की ओर से 2 लाख का इनाम रखा गया था।

पुलिस को सरायमीर थाना अंतर्गत शेरवा गांव के पास एक घर में सूर्यांश के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की।

एसपी सुधीर कुमार सिंह के अनुसार सूर्यांश दुबे के एक घर में छिपे होने की खबर के बाद कई थानों की पुलिस ने इलाके को घेर लिया था। सूर्यांश इलाके में किसी घटना को अंजाम देने आया था। बहरहाल, घेराबंदी के बाद सू्यांश ने बचने का कोई मौका नहीं देखते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस की ओर से भी फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दुर्दांत अपराधी सूर्यांश दुबे घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने यहां सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। पुलिस ने इस बीच सूर्यांश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वाराणसी में एनकाउंटर

वाराणसी में पुलिस ने रौशन गुप्ता उर्फ किट्टू को मुठभेड़ में मार गिराया। उसके ऊपर तीन दर्जन से ऊपर मुकदमें वाराणसी और आसपास के अन्य जनपदों में दर्ज थे। इसमें हत्या के मामले भी शामिल है। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के लाट सरैया इलाके में देर रात ये मुठभेड़ हुई। रौशन गुप्ता उर्फ किट्टू को पुलिस गोली लगने के बाद कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल लाई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीवाराणसीएनकाउंटरencounter
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया