लाइव न्यूज़ :

हिरासत में सपा सांसद आजम खां के विधायक पुत्र अब्दुल्ला, आरोप है कि मदरसे से करीब 9000 किताबें चोरी की

By भाषा | Updated: July 31, 2019 16:09 IST

रामपुर के पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने बताया कि स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि जौहर विश्वविद्यालय में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान उसके पुस्तकालय से 2500 से ज्यादा चोरी की गई दुर्लभ किताबें बरामद हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर से सपा सांसद आजम खां जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक और चांसलर हैं। जुबैर ने आरोप लगाया था कि उनके मदरसे से करीब 9000 किताबें चोरी करके उन्हें जौहर विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में रख ली हैं।

सपा सांसद आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला को रामपुर में मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन की छापेमारी की कार्रवाई में रुकावट डालने के आरोप में बुधवार को हिरासत में ले लिया गया।

रामपुर के पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा ने बताया कि स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला को सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि जौहर विश्वविद्यालय में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान उसके पुस्तकालय से 2500 से ज्यादा चोरी की गई दुर्लभ किताबें बरामद हुई हैं।

इस बीच, पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने बताया कि जौहर विश्वविद्यालय में कल शुरू हुई छापेमारी की कार्रवाई आज भी जारी है। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की जा रही है। पूर्व में मदरसा आलिया के नाम से पहचाने जाने वाले ओरिएंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य जुबैर खान की शिकायत पर पिछली 16 जून को इस मामले में पड़ताल शुरू की गई थी।

जुबैर ने आरोप लगाया था कि उनके मदरसे से करीब 9000 किताबें चोरी करके उन्हें जौहर विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में रख ली हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक 50 डिब्बों में भरी 2500 दुर्लभ किताबें बरामद की जा चुकी हैं।

इन सभी पदों पर मदरसा आलिया की मुहर लगी है। रामपुर से सपा सांसद आजम खां जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक और चांसलर हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआज़म खानरामपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह