लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नगर निगम चुनाव में सभी 272 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी आजाद समाज पार्टी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और दलित नेता चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में नगर निकाय चुनाव में सभी 272 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी नरेन भीकू राम जैन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, जो पहले आम आदमी पार्टी (आप) के साथ थे।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ''भाजपा जहां भी सत्ता में होगी, चाहे वह एमसीडी (नगर निगम), राज्य या केंद्र हो, वहां के लोगों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे और वे भ्रष्टाचार की चपेट में आ जाएंगे।''

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया, ''हम दिल्ली के मुख्यमंत्री की झूठ की राजनीति का भी पर्दाफाश करेंगे। आप सभी ने कोविड ​​​​-19 के कारण सफाई कर्मचारियों की मौत पर मुख्यमंत्री के भेदभावपूर्ण रवैये को देखा है।''

जैन ने कहा कि संसद में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ी जाति के 258 सांसद होने के बावजूद इन समुदायों के लोग उपेक्षित महसूस करते हैं।

उन्होंने कहा, ''बहुजन समाज अब जाग गया है। एमसीडी में हमारे समर्थन के बिना कोई भी पार्टी सत्ता में नहीं आ सकती।''

आजाद ने पिछले साल मार्च में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर अपनी पार्टी की शुरुआत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग