लाइव न्यूज़ :

Azad Maidan in Mumbai: आजाद मैदान में तैयारी जारी, 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण?, पीएम मोदी समेत कई एनडीए नेता होंगे शामिल, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2024 16:01 IST

Azad Maidan in Mumbai: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडनवीस को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन महायुति गठबंधन ने अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देसमारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना है।आजाद मैदान में तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं। 5 दिसंबर को सीएम और दो डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं। 

मुंबईः महाराष्ट्र में ‘महायुति’ गठबंधन की सरकार 5 दिसंबर को बनने जा रही है। 5 दिसंबर को होने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई के आजाद मैदान में तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के वरिष्ठ नेताओं और कई मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। 5 दिसंबर को सीएम और दो डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं। नयी सरकार के पांच दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए यहां आजाद मैदान में तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शामिल होने की भी संभावना है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता देवेंद्र फडनवीस को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन महायुति गठबंधन ने अभी तक किसी नाम की घोषणा नहीं की है। राज्य भाजपा विधायक दल की बैठक चार दिसंबर को होगी। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले समारोह की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने दक्षिण मुंबई स्थित समारोह स्थल का सोमवार को दौरा किया।

बावनकुले ने पहले कहा था कि मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों, राज्यपालों और भाजपा के प्रमुख केंद्रीय पदाधिकारियों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को राज्य में भाजपा के कार्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार, महाराष्ट्र विधान परिषद में पार्टी के नेता प्रवीण दरेकर, प्रसाद लाड और अन्य नेता शामिल हुए। भाजपा ने राज्य के धार्मिक नेताओं, कलाकारों और लेखकों को भी आमंत्रित किया है।

एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करते हुए महायुति गठबंधन की भावना को प्रदर्शित किया जाएगा।’’ राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके फडणवीस को इस शीर्ष पद के लिए दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। भाजपा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे। इस चुनाव में ‘महायुति’ गठबंधन ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा ने 132 सीट पर जीत हासिल की जबकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना को 57 और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को 41 सीट मिली थीं। शिवसेना ने सोमवार को कहा था कि यदि भाजपा को मुख्यमंत्री पद मिलता है तो गृह विभाग उसे दिया जाना चाहिए।

ऐसी खबरें थीं कि शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा मौका नहीं मिलने पर सतारा जिले में अपने गांव दारे का दौरा करके अपनी अप्रसन्नता जतायी लेकिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा था कि व्यस्त चुनाव प्रचार के बाद वह आराम करने के लिए अपने गांव गए थे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024एकनाथ शिंदेशरद पवारअजित पवारदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे