लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य प्रणाली की खामियां दूर करने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन शुरू हुआ : सरकार

By भाषा | Updated: December 7, 2021 17:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सरकार ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान मिले अनुभवों के आधार पर स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में खामियों को दूर करने के लिए इस साल 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन शुरू किया गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन का उद्देश्य प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों की क्षमता का विकास, वर्तमान राष्ट्रीय संस्थानों को मजबूत बनाना और नए संस्थानों की स्थापना है ताकि नयी और उभरती बीमारियों का पता लगाया जा सके और उनका इलाज किया जा सके।

पवार ने बताया कि प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के अलावा, सरकार ने 27 सितंबर को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भी शुरू किया जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल तक नागरिकों की पहुंच को आसान बनाना, गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया कराना और इलाज की, जरूरत पूरी होने तक निरंतरता बनाए रखना है।

सभी के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य कवरेज सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का विवरण देते हुए, पवार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (एनएचपी) मुफ्त, व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की उपलब्धता और प्रजनन, माता, बच्चे और किशोरों के स्वास्थ्य संबंधी सभी पहलुओं के लिए देखभाल की निरंतरता सुनिश्चित करके सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की वकालत करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान