लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत ने देश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का कायापलट कर दिया :मांडविया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने देश में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का कायापलट कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अब गरीबों की भी निजी अस्पतालों तक पहुंच हो गई है, जो पहले केवल वैसे लोगों के लिए ही थे, जो वहां इलाज पर आने वाला खर्च वहन कर सकते थे।

मांडविया ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली के 66 वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह कहा।

मंत्री ने कहा कि एम्स, नयी दिल्ली पूरे भारत में 22 अन्य एम्स के लिए प्रकाश स्तंभ है।

उन्होंने कहा कि एम्स नयी दिल्ली के छात्र एवं अध्यापक अपने समृद्ध अनुभव से अन्य संस्थानों की मदद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आयुष्मान भारत ने देश में स्वास्थ्य सेवा का कायापलट कर दिया है क्योंकि गरीब मरीज भी अब निजी अस्पतालों में इलाज करा सकते हैं, जहां इलाज की सुविधाएं पहले सिर्फ उनके लिए ही थी, जो वहां इलाज पर आने वाला खर्च वहन कर सकते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन