कोरोना: अश्वगंधा सहित 4 दवाओं का क्लीनिकल ट्रायल कर रहा है आयुष मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्री बोले- आयुर्वेद को मॉडर्न वैज्ञानिक तरीके से करेंगे पेश

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 7, 2020 14:00 IST2020-05-07T14:00:11+5:302020-05-07T14:00:11+5:30

आयुष मंत्रालय जिन दवाओं को पर क्लीनिकल ट्रायल शुरू कर रही है, उन दवाओं से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ची है। चार औषधि अश्वगंधा, गुडूची (गिलोय) पीपली, मुलेठी, आयुष 64 के जरिए ट्रायल किया जाएगा।

AYUSH Ministry launches clinical research studies on use of Ayurveda as preventive medicine for COVID-19 | कोरोना: अश्वगंधा सहित 4 दवाओं का क्लीनिकल ट्रायल कर रहा है आयुष मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्री बोले- आयुर्वेद को मॉडर्न वैज्ञानिक तरीके से करेंगे पेश

Harsh Vardhan (File Photo) Union health minister of India

Highlightsकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, आयुर्वेद की जो अंतर्निहित ताकत है। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और CSIR के साथ मिलकर तीन तरह की स्टडी की गई है। 

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस (Coronavirus) के संकट के बीच आज (7 मई) आयुष मंत्रालय भी आयुर्वेद की दवाइयों का क्लीनिकल ट्रायल शुरू कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत का आयुष, स्वास्थ्य मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत CSIR, ICMR के तकनीकी समर्थन के साथ आयुष की कुछ दवाईयों के बारे में व्यापक क्लीनिकल ट्रायल आज शुरू हो रहे हैं, उन लोगों पर जो हाई रिस्क में काम कर रहे हैं। वहीं, आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और CSIR के साथ मिलकर तीन तरह की स्टडी की गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, "स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर माध्यम से अश्वगंधा, यष्टिमधु (मुलेठी), गुडूची, पीपली और एक पॉली हर्बल फॉर्मूला (आयुष -64) पर काम किया जाएगा। इन दवाओं के परीक्षण की आज से शुरुआत हो गई है।" ये वही चार दवाएं हैं, जिनपर ट्रायल शुरू किया जा रहा है। 

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा है कि 'चार दवाइयों पर देशभर में ट्रायल शुरू कर रहे हैं। बहुत बड़े सैंपल साइज पर हम स्टडी कर रहे हैं। जो क्वारंटाइन में हैं या हाई रिस्क पापुलेशन है। इसमें सैंपल साइज 5 लाख का है। चारों दवाई आयुर्वेद की हैं।'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, आयुर्वेद की जो अंतर्निहित ताकत है उसका वास्तविक इस्तेमाल जो देश,दुनिया के लिए होना चाहिए वो शायद हो नहीं पाता है। देश, दुनिया के सामने आयुर्वेद की श्रेष्ठता को हम मॉडर्न वैज्ञानिक तरीके से सिद्ध करके प्रस्तुत करेंगे। 

भारत में कोरोना मरीजों की की संख्या  52,952 हुई,  1,783 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस से 1,783 लोगों की मौत हो गई है। कोविड-19 से देश में 52,952 लोग संक्रमित हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 89 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,783 हो गई है। इस दौरान 3,561 संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 52,952 हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अप्रैल महीने में कोविड-19 संक्रमण के रोजाना औसतन 80,000 मामले सामने आए है। 

Web Title: AYUSH Ministry launches clinical research studies on use of Ayurveda as preventive medicine for COVID-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे