लाइव न्यूज़ :

सेहतमंद जीवनशैली बनाए रखने में आयुर्वेद में असीम क्षमता है: सोनोवाल

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:49 IST

Open in App

जयपुर, दो नवंबर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को कहा कि सेहतमंद जीवनशैली बनाए रखने के लिये आयुर्वेद में असीम क्षमता है और भारत में यह गैरसंचारी बीमारियों के भार को कम करने में काफी बड़ा योगदान दे सकता है।

जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित छठे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने घोषणा की कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) के पंचकूला में बन रहे नये सेटेलाइट सेंटर के लिए केंद्र सरकार ने 260 करोड़ रूपये दिए है।

उन्होंने कहा, ‘‘आयुर्वेद शारीरिक व मानसिक रूप से एक बीमारी रहित, सेहतमंद एवं लंबा जीवन जीने के महत्व के बारे में आम जनता के बीच जागरुकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक इलाज के मामले में भारत का अद्वितीय इतिहास रहा है । भारत को आज आयुर्वेदिक विज्ञान की युगों पुरानी क्षमता का उपयोग कर दुनिया में एक आदर्श स्थापित करने की जरूरत है।’’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री, डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई कालूभाई ने कहा, ‘‘कोविड की महामारी ने सेहतमंद जीवन जीने के लिए सेहत और प्रिवेंटिव केयर के महत्व पर काफी बल दिया है।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया सेहतमंद आहार एवं जीवनशैली का महत्व समझ चुकी है, जो केवल आयुर्वेद द्वारा ही संभव हो सकता है।

इस अवसर पर राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा, ‘‘आज के युवा नियमित समय पर आहार नहीं करते, जिसके कारण छोटी आयु में ही जीवनशैली की समस्याएं शुरू हो जाती हैं।

उन्होंने कहा कि यह बात साबित हो चुकी है कि भारत डायबिटीज़ के मामले में दुनिया की राजधानी बनता जा रहा है। इसका भी मुख्य कारण अनियमित खान-पान है। आज समय है, जब हमें बीमारी से मुक्त, स्वस्थ व सेहतमंद बने रहने में आयुर्वेद की क्षमता को पहचानना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?