लाइव न्यूज़ :

किडनी रोग ठीक करने में आयुर्वेद से मिल सकती है मदद :अध्ययन

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भषा) दिल्ली के जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने यह साक्ष्य जुटाया है कि खराब हो चुकी किडनी की कोशिकाओं को एक खास आयुर्वेदिक दवा से फिर से पुनर्जीवित किया जा सकता है।

एक अध्ययन के मुताबिक पुनरनव आधारित नीरी-केएफटी हर्बल दवा पर अनुसंधान के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया है। इसमें कमल के पत्ते और अन्य जड़ी बूटियों को शामिल किया गया था।

अनुसंधान के दौरान यह पाया गया कि इससे यूरिक एसिड के उच्च स्तर में कमी लाने के अलावा किडनी (गुर्दा) की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में मदद मिली।

विश्व किडनी दिवस की पूर्व संध्या पर एआईएमआईएल फार्मास्यूटिकल के कार्यकारी निदेशक संचित शर्मा ने कहा, ‘‘आयुर्वेदिक दवाइयां किडनी की कोशिकाओं की मरम्मत करने में मदद कर डायलिस कराने की जरूरत को टाल सकती है।’’

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ के एन द्विवेदी ने कहा, ‘‘हमारे पास कई रोगी आये है, जिन्होंने दावा किया कि आयुर्वेदिक दवा नीरी-केएफटी किडनी रोग के उपचार में लाभदायक साबित हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू