लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बाद की चुनौतियों से निपटने में आयुर्वेद और योग बेहद मददगार

By भाषा | Updated: November 22, 2020 10:48 IST

Open in App

पणजी, 22 नवंबर केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण मुक्त होने के बाद पैदा होने वाली दिक्कतों से निपटने में आयुर्वेद, योग और अन्य पद्धतियां पूरी दुनिया के लोगों के लिए बेहद मददगार होंगी।

शनिवार को कई ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री नाइक ने कहा कि भविष्य में इस तरह की दिक्कतों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए रोकथाम वाले कदमों पर जोर देने वाले स्वास्थ्य मॉडल की जरूरत है।

उन्होंने ‘पोस्ट कोविड-19 एरा हेल्थ एंड ह्यूमेनिटी इम्पैक्ट ऑन ह्यूमन एंड सोसाइटिज’ विषय पर वैश्विक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि महामारी के प्रभाव की वजह से समाज और स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में बुनियादी बदलाव होंगे।

नाइक ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं आश्वस्त हूं कि आयुर्वेद, योग और अन्य पद्धतियां कोविड-19 के बाद की चुनौतियों से निपटने में पूरे विश्व के लिए बेहद मददगार होंगी।’’

नाइक भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और बाद में वह सितंबर में संक्रमण मुक्त हुए।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और उपचार क्षेत्र की अन्य पारंपरिक पद्धतियां स्वास्थ्य और बीमारी और कम खर्चे के सर्वांगीण दृष्टिकोण की वजह से प्राथमिक तौर पर बीमारियों की रोकथाम में लाभकारी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ इन पद्धतियों के पास महामारी के बाद उपजने वाली मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक दिक्कतों का भी समाधान है।’’

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और आयुष मंत्रालय की ओर से शुरु किए गए राष्ट्रीय उपचार मूल पत्र में आयुर्वेद को भी शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी