लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के बाद अयोध्या विश्व की सांस्कृतिक राजधानी बनकर उभरेगा : ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 31, 2020 19:46 IST

Open in App

पुणे, 31 दिसंबर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर सभी श्रद्धालुओं को जोड़ेगा और उत्तरप्रदेश का यह शहर विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर उभरेगा।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने कहा कि मंदिर के लिए चंदा जमा करने का राष्ट्रव्यापी अभियान 15 जनवरी को शुरू किया जाएगा।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस अभियान का मकसद देश के चार लाख गांवों में 11 करोड़ घरों में पहुंचना है ।

गिरिजी महाराज ने कहा ने चंदा अभियान के दौरान 1,000 रुपये, 100 रुपये और 10 रुपये के कूपनों का इस्तेमाल होगा और रकम तुरंत ट्रस्ट के खाते में जमा करा दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य राम मंदिर बनने के बाद भारत, एशिया और विश्व के श्रद्धालुओं को जोड़ते हुए अयोध्या को दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी बनाना है। ’’

नागपुर में 28 दिसंबर को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष ने कहा था कि मुख्य निर्माण समेत राम मंदिर परिसर के निर्माण पर करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत आएगी और साढ़े तीन साल में यह काम पूरा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?