लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा- इस निर्णय से सिर्फ भारत की विजय हुई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2019 15:40 IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज उच्चतम न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ द्वारा अयोध्या मामले पर सर्वसम्मति से दिए फैसले के बाद, आवश्यक है कि हम पिछले विवादों को भूल कर भविष्य के सहिष्णु, सौहार्दपूर्ण, संपन्न और शांत भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हों।’’

Open in App
ठळक मुद्देकिसी भी प्रकार का भेदभाव हमारी साझा ऊर्जा और क्षमताओं का क्षय करता है।हमारी इस महान भूमि में सभी को समाहित करने की क्षमता है, सभी के लिए सम्मान है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को अयोध्या में बाबरी मस्जिद प्रकरण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को भारत की विजय का प्रतीक बताते हुये कहा है कि ‘‘इस फैसले से सौहार्द से साथ में रहने की हमारी भावना की जीत हुई है।’’

नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज उच्चतम न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ द्वारा अयोध्या मामले पर सर्वसम्मति से दिए फैसले के बाद, आवश्यक है कि हम पिछले विवादों को भूल कर भविष्य के सहिष्णु, सौहार्दपूर्ण, संपन्न और शांत भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध हों।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस निर्णय से सिर्फ भारत की विजय हुई है। सौहार्द से साथ में रहने की हमारी भावना की जीत हुई है। किसी भी प्रकार का भेदभाव हमारी साझा ऊर्जा और क्षमताओं का क्षय करता है। हमारी इस महान भूमि में सभी को समाहित करने की क्षमता है, सभी के लिए सम्मान है।’’

उपराष्ट्रपति ने देश में सभी पक्षों से शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील करते हुये कहा, ‘‘आइए हम सब मिलकर शांति और संपन्नता की ओर बढ़ें और अपनी साझा सांस्कृतिक धरोहर को और समृद्ध करें।’’ 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्याराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्टएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन