लाइव न्यूज़ :

अयोध्या फैसलाः सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने वालों पर चल रहा पुलिस का डंडा, अबतक 99 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 12, 2019 20:45 IST

अयोध्या मामलाः आठ नवम्बर की देर रात से अब तक कुल 65 मुकदमे पंजीकृत कर 99 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद सोशल मीडिया के जरिये माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में कुल 2186 सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की गयी।

अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद सोशल मीडिया के जरिये माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। पुलिस महानिरीक्षक (कानून—व्यवस्था) प्रवीण कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सामाजिक वैमनस्य फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आठ नवम्बर की देर रात से अब तक कुल 65 मुकदमे पंजीकृत कर 99 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में कुल 2186 सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई की गयी। इसमें उन्हें रिपोर्ट कर हटवाना, डायरेक्ट मैसेज के माध्यम से डिलीट कराना तथा प्रोफाइल हटवाना वगैरह शामिल हैं। अब तक कुल 13016 सोशल मीडिया पोस्ट के विरूद्व कार्रवाई की गयी है।

कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक कार्रवाई ट्विटर (1548 पोस्ट) पर की गयी। फेसबुक पर 595 पोस्ट तथा यूट्यूब के 43 वीडियो एवं प्रोफाइल के विरूद्ध कार्रवाई की गयी।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों/वीडियो की निगरानी एवं उनके खिलाफ कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाउत्तर प्रदेशअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं