लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उद्धव ठाकरे ने किया स्वागत, 24 नवंबर को अयोध्या जाने का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: November 9, 2019 16:32 IST

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उद्धव ने कहा, 'आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। सभी ने फैसले को स्वीकार कर लिया है। मैं 24 नवंबर को अयोध्या जा रहा हूं।'

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या फैसले पर उद्धव ठाकरे ने कहा- भारतीय इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगासभी ने फैसले को स्वीकार किया, मैं 24 नवंबर को अयोध्या जाऊंगा: उद्धव ठाकरे

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या मामले पर फैसला का स्वागत करते हुए कहा है कि इस दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उद्धव ठाकरे ने साथ ही ये भी घोषणा कर दी है कि वे 24 नवंबर को अयोध्या जाएंगे।

फैसला आने के बाद उद्धव ने कहा, 'आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। सभी ने फैसले को स्वीकार कर लिया है। मैं 24 नवंबर को अयोध्या जा रहा हूं।'

शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने साथ ही कहा, 'मैं लाल कृष्ण आडवाणी को धन्यवाद देने के लिए उनके पास भी जाऊंगा। उन्होंने इसके लिए रथ यात्रा निकाली थी। मैं जरूर उनसे मिलूंगा और आशीर्वाद लूंगा।' 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति के फैसले में अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित भूमि पर राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ करते हुये केंद्र को निर्देश दिया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद निर्माण के लिये किसी वैकल्पिक लेकिन प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ भूखंड आवंटित किया जाये।

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने इस फैसले को सुनाया। संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस धनंजय वाई चन्द्रचूड, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर शामिल थे।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलासुप्रीम कोर्टराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह