लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: ‘यह अयोध्या है, यहां युद्ध नहीं होता’, धार्मिक नगरी में माहौल पूरी तरह से शांत

By भाषा | Updated: November 10, 2019 20:53 IST

महंत रामशरण दास के अनुसार अयोध्या का अर्थ है जहां कोई योद्धा आपस में एक दूसरे से लड़ाई नहीं करता यानी यहां कोई युद्ध नहीं करता। उन्होंने कहा कि अयोध्या प्राचीन काल से ही प्रेम सद्भाव और भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है। अयोध्या वासियों की सोच प्रेम भाव वाली, गंगा जमुनी संस्कृति को बढ़ाने वाली रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के बूथ अध्यक्ष चंद्रिका गुप्ता ने भाषा से कहा, अयोध्या में प्रेम है, भाईचारा है सौहार्द है।अयोध्या - यहां युद्ध नहीं हो सकता अयोध्या में हिंदू और मुसलमान मिलकर एक साथ रहते हैं।

‘‘यह अयोध्या है और यहां युद्ध नहीं होता’’ तथा यह धार्मिक शहर प्राचीन काल से ही प्रेम सद्भाव और भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है। समाज के विभिन्न तबकों के लोगों का ऐसा मानना है।

वहीं, महंत रामशरण दास के अनुसार अयोध्या का अर्थ है जहां कोई योद्धा आपस में एक दूसरे से लड़ाई नहीं करता यानी यहां कोई युद्ध नहीं करता। उन्होंने कहा कि अयोध्या प्राचीन काल से ही प्रेम सद्भाव और भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है। अयोध्या वासियों की सोच प्रेम भाव वाली, गंगा जमुनी संस्कृति को बढ़ाने वाली रही है।

भाजपा के बूथ अध्यक्ष चंद्रिका गुप्ता ने भाषा से कहा, अयोध्या में प्रेम है, भाईचारा है सौहार्द है, अयोध्या - यहां युद्ध नहीं हो सकता अयोध्या में हिंदू और मुसलमान मिलकर एक साथ रहते हैं और एक साथ चलते हैं। अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के एक दिन बाद धार्मिक नगरी में माहौल पूरी तरह से शांत है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नजमुल हसन गनी ने कहा कि देश आस्थाओं से नहीं, कानून से चलता है । साथ ही उन्होंने आशंका जतायी कि आस्था के नाम पर आने वाले दिनों में मथुरा, काशी और अन्य शहरों की मस्जिदों के साथ कहीं छेड़छाड़ न कर दी जाए।

गनी ने कहा कि न्यायालय के फैसले का स्वागत है । भाजपा नेता निशिंद्र मोहन मिश्रा ने कहा कि किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है । अयोध्या में हिंदू और मुसलमान अमन चैन से रहते आए हैं और आगे भी रहेंगे। बसपा नेता बाबूराम गुप्ता ने कहा कि फैसले का स्वागत है और अयोध्या में दोनों समुदायों के बीच कभी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं रही है और अभी परेशानी की कोई वजह नहीं है।

होटल कारोबारी गोपाल गुप्ता ने कहा कि अदालत की ओर से जो फैसला आया है, हम उसका स्वागत करते हैं लेकिन दूसरे पक्ष को भी मायूस होने की जरूरत नहीं है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने उनके साथ भी न्याय किया है। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्याराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया