लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: राम नगरी अयोध्या के निवासियों ने आपसी सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की

By भाषा | Updated: November 9, 2019 16:24 IST

नवीन सब्जी मंडी के आढ़ती विजय पांडे ने कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले से पूरी अयोध्या खुश है और यहां पूरी तरह अमन-चैन कायम है, कोई परेशानी वाली बात नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायालय के फैसले से हमें खुशी है क्योंकि अब वर्षों से चला आ रहा तनाव और विवाद खत्म हो गया है।भगवान श्रीराम को लेकर अदालत ने जो फैसला सुनाया है वह युगों युगों तक याद किया जाएगा।

राम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद धार्मिक नगरी अयोध्या के निवासियों ने आपसी सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अयोध्या अभी तक विवादों के लिए जाना जाता था लेकिन अब परस्पर सौहार्द के लिए जाना जाएगा और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश करेगा। नवीन सब्जी मंडी के आढ़ती विजय पांडे ने कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले से पूरी अयोध्या खुश है और यहां पूरी तरह अमन-चैन कायम है, कोई परेशानी वाली बात नहीं है।

अयोध्या के मुख्य चौक पर रेस्तरां चलाने वाले तनवीर अहमद ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के फैसले से हमें खुशी है क्योंकि अब वर्षों से चला आ रहा तनाव और विवाद खत्म हो गया है।’’ लाल कोठी में रहने वाले महंत बालमुकुंद और महंत बालक राम ने बताया कि करोड़ों लोगों की निष्ठा के प्रतीक भगवान श्रीराम को लेकर अदालत ने जो फैसला सुनाया है वह युगों युगों तक याद किया जाएगा।

मूक बधिरों का स्कूल चलाने वाली रानी अवस्थी ने कहा कि अब सरकार को अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द राम मंदिर निर्माण सुनिश्चित करना चाहिए। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्या विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन