लाइव न्यूज़ :

मारे गये कारसेवकों के परिजनों ने कहा- फैसला हमारे लिए दिवाली और होली जैसा

By भाषा | Updated: November 9, 2019 20:51 IST

राम कोठारी (22) और शरद कोठारी (20) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर 1990 में कारसेवा के दौरान की गयी पुलिस गोलीबारी में मारे गये थे। कोठारी बंधुओं की बड़ी बहन पूर्णिमा ने यहां कहा, ‘‘ हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। हमने न्याय के लिए 29 साल तक इंतजार किया।

Open in App
ठळक मुद्देराममंदिर के लिए संघर्ष करते हुए मरे मेरे भाइयों की आत्मा को अब शांति मिलेगी।उस वक्त पुलिस गोलीबारी में कोठारी बंधुओं समेत कई लोग मारे गये थे।

रामजन्मभूमि स्थल पर 29 साल पहले पुलिस गोलीबारी में मारे गये कारसेवकों के परिजनों ने अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का शनिवार को स्वागत किया और कहा कि यह फैसला उनके लिए दिवाली एवं होली जैसा है।

राम कोठारी (22) और शरद कोठारी (20) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर 1990 में कारसेवा के दौरान की गयी पुलिस गोलीबारी में मारे गये थे। कोठारी बंधुओं की बड़ी बहन पूर्णिमा ने यहां कहा, ‘‘ हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। हमने न्याय के लिए 29 साल तक इंतजार किया।

राममंदिर के लिए संघर्ष करते हुए मरे मेरे भाइयों की आत्मा को अब शांति मिलेगी। यह हम सभी के लिए दूसरी दिवाली और होली जैसा है।’’ पूर्णिमा ने बताया कि कोठारी बंधु मध्य कोलकाता के बड़ा बाजार में अपने घर के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में नियमित रूप से जाते थे।

वे विश्व हिंदू परिषद के कारसेवा के आह्वान पर अयोध्या गये थे। उस वक्त पुलिस गोलीबारी में कोठारी बंधुओं समेत कई लोग मारे गये थे। पूर्णिमा ने कहा, ‘‘ जब कभी उस पवित्र स्थल पर राममंदिर का निर्माण प्रारंभ होगा, हम अपनी जान कुर्बान कर देने वाले अपने भाइयों और बाकी कारसेवकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अयोध्या जायेंगे ।’’

उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है और केंद्र को सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ की जमीन आवंटित करने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्या विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन