लाइव न्यूज़ :

अयोध्या फैसला: सिंहस्थ कुंभ मेले की तरह इस बार भी उज्जैन में यौमे पैदाइश पर जुलूस नहीं निकलेगा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 9, 2019 21:50 IST

जुलूस निरस्त करने के पीछे विचार यही है कि भीड़ का अगर कोई असामाजिक तत्व दुरूपयोग करता है तो ऐसे में पूरे समाज पर प्रश्न चिन्ह अंकित हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन में अयोध्या पर आए शीर्ष अदालत के फैसले को सभी पक्षों ने आत्मिक रूप से स्वीकार किया है।आने वाले दिनों में भी यह शांति कायम रहे इसके लिए सीरत कमेटी ने योमे पैदाईश का जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया है।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में अयोध्या पर आए शीर्ष अदालत के फैसले को सभी पक्षों ने आत्मिक रूप से स्वीकार किया है। पूर्ण सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उज्जैन में शनिवार को शांति से दिन व्यतीत हुआ है। आने वाले दिनों में भी यह शांति कायम रहे इसके लिए सीरत कमेटी ने योमे पैदाईश का जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया है।

सीरत कमेटी के सदर शाकीर भाई खालवाला के अनुसार पिछले कई दशकों से योमे पैदाइश पर शहर में जुलूस निकाला जाता रहा है। इस वर्ष यह जुलूस 10 नवंबर को निकाला जाना तय था। अयोध्या पर आए फैसले के बाद शहर में गंगाजमुनी तहजीब के तहत पूरी तरह अमन कायम है। उसी को देखते हुए शनिवार को शहर काजी साहब के सानिघ्य में आयोजित एक बैठक में निर्णय लिया गया है कि यौमे पैदाइश पर निकाले जाने वाले जुलूस को निरस्त किया जाए।

इस निर्णय में सीरत कमेटी के सदस्यों का भी यही पक्ष रहा है। जुलूस निरस्त करने के पीछे विचार यही है कि भीड़ का अगर कोई असामाजिक तत्व दुरूपयोग करता है तो ऐसे में पूरे समाज पर प्रश्न चिन्ह अंकित हो सकता है। 

खालवाला के अनुसार यह पहला अवसर नहीं है जब कि ऐसा किया गया हो। वर्ष 2004 के सिंहस्थ के दौरान भी ऐसी स्थिति बनने पर जुलूस को निरस्त किया गया था। 

वह पिछले 15 वर्षों से कमेटी के सदर हैं। उनका कहना था कि जिले में सभी स्थानों पर जुलूस निरस्त कर दिए गए हैं। इसकी सूचनाएं उन्हे प्राप्त हुई हैं। 

नागदा में सभी मस्जिदों के सदर की एक बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि रविवार को निकलने वाले ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नहीं निकाला जाए। सभी मस्जिदों और  मदरसों पर जलसा रहेगा। महिदपुर में भी थाना परिसर में आयोजित बैठक में इसी प्रकार का निर्णय लिया गया है।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्या विवादअयोध्याराम जन्मभूमिराम मंदिरमध्य प्रदेशउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है