लाइव न्यूज़ :

अयोध्या फैसला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होंगे कौन से दो कानूनी विकल्प, जानिए

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 9, 2019 10:16 IST

Ayodhya Verdict: अयोध्या के राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होंगे कौन से विकल्प, जानिए

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने 40 दिन की सुनवाई के बाद 16 अक्टूबर को सुरक्षित रख लिया था फैसलासुप्रीम कोर्ट 2010 में आए इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर की सुनवाई

अयोध्या के राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद पर 70 साल के इंतजार के बाद सुप्रीम कोर्ट शनिवार को फैसला सुनाने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर 6 अगस्त से 40 दिनों तक हुई मैराथन सुनवाई के बाद 16 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

सुप्रीम कोर्ट 2010 में इस मामले पर आए इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं की सुनवाई करने के बाद आज फैसला सुनाएगी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2010 के अपने फैसले में अयोध्या की 2.77 एकड़ की विवादित भूमि को रामलाल विराजमान, निर्मोही अखाड़े और सुन्नी वक्फ बोर्ड में बांटने का आदेश दिया था।    

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होंगे कौन से विकल्प

हालांकि अयोध्या पर आने वाल सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को वैसे आखिरी माना जा सकता है लेकिन इस फैसले से अंतुष्ट फैसले के बाद इसके बाद भी कानूनी विकल्प बचे होंगे। इस फैसले से असहमत पक्ष इसके बाद 30 दिनों के भीतर पुनर्विचार याचिका दाखिल कर सकता है। 

साथ ही अगर किसी पक्ष को इस फैसले से असहमति है तो वह सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटिशन भी दाखिल कर सकता है। रिव्यू पिटिशन या पुनर्विचार याचिका की तरह ही क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल करने के लिए भी 30 दिन का समय मिलता है। 

पुनर्विचार याचिका दायर करने वाले पक्ष को कोर्ट में ये साबित करना होगा है कि फैसले में क्या त्रुटि है। खास बात ये है कि पुनर्विचार याचिका में वकीलों द्वारा जिरह नहीं होती, बल्कि अदालत अपने पहले दिए फैसले की फाइलों और रिकॉर्ड्स पर विचार करती है। तो वहीं क्यूरेटिव पिटिशन पुनर्विचार याचिका के फैसले पर पर भी ऐतराज होने के बाद दाखिल किया जाता है। क्यूरेटिव पिटिशन की सुनवाई के दौरान केस के पहलुओं पर चर्चा के बजाय मामले के कानूनी पहलुओँ पर ही चर्चा होती है।

क्यूरेटिव पिटिशन मामले की सुनवाई में तीन वरिष्ठतम जज और मामले का फैसला देने वाले तीन जज शामिल होते हैं। ऐसे में क्यूरेटिव पिटिशन की सुनवाई में अधिकतम छह जज शामिल होते हैं।

 

टॅग्स :अयोध्या विवादअयोध्यासुप्रीम कोर्टराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाराम जन्मभूमिअयोध्या फ़ैसला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?