लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: लालकृष्ण आडवाणी ने किया फैसले का स्वागत, कहा- SC के फैसले से मेरी बातों की पुष्टि हुई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2019 19:21 IST

लाल कृष्ण आडवाणी ने खुशी जाहिर की और कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त होने से बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित जमीन पर अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने खुशी जाहिर की।

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित जमीन पर अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अयोध्या मामले पर फैसला आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने खुशी जाहिर की और कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त होने से बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं।

लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा, 'मैं अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की पांच-सदस्यीय संविधान पीठ द्वारा दिए गए, ऐतिहासिक फैसले का तहे दिल से स्वागत करता हूं। यह मेरे लिए पूर्णता का क्षण है, क्योंकि सर्वशक्तिमान ईश्वर ने मुझे जन आंदोलन में अपना विनम्र योगदान देने का अवसर दिया था, जो कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के बाद से सबसे बड़ा था, जिसके परिणामस्वरूप आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला संभव हो गया है।'

आडवाणी ने आगे कहा, 'उच्चतम न्यायालय के फैसले से मेरी बातों की पुष्टि हुई हैं और अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त होने से बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं।'

नब्बे के दशक में भाजपा को राष्ट्रीय राजनीति की मुख्यधारा में लाने वाले रामजन्मभूमि आंदोलन की पटकथा रामचंद्र परमहंस ने लिखी तो इसकी नींव रखी अशोक सिंघल ने, जबकि लालकृष्ण आडवाणी इसका राजनीतिक चेहरा बने। अस्सी के दशक के आखिर में भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी इस आंदोलन का राजनीतिक चेहरा बने थे, जिन्होंने इस आंदोलन को परवान चढाया था।

बता दें कि अयोंध्या में 2.77 एकड़ विवादित जमीन को सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से राम लला विराजमान को देने और मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही 5 एकड़ की वैकल्पिक जमीन देने का फैसला किया। कोर्ट ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए 3 महीने में ट्रस्ट बने और इसकी योजना तैयार की जाए। चीफ जस्टिस ने कहा कि ढहाया गया ढांचा ही भगवान राम का जन्मस्थान है और हिंदुओं की यह आस्था निर्विवादित है।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाएल के अडवाणीअयोध्या विवादसुप्रीम कोर्टराम मंदिरराम जन्मभूमिराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया