लाइव न्यूज़ :

अगर गांधी की हत्या मामले में आज फैसला आता है तो गोडसे हत्यारे लेकिन देशभक्त होंगेः तुषार

By भाषा | Updated: November 9, 2019 13:40 IST

उच्चतम न्यायालय के शनिवार को सुनाये गये फैसले पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर महात्मा गांधी की मौत के मामले में उच्चतम न्यायालय में आज फिर से सुनवाई होती है तो फैसला यही होगा कि नाथूराम गोड्से ‘‘एक हत्यारे लेकिन देशभक्त थे’’।

Open in App
ठळक मुद्देफैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण को लेकर आगे की राहें खोल दी हैं।हर किसी को खुश करना न्याय नहीं होता है, हर किसी को खुश करना राजनीति होती है।

अयोध्या में जमीन के मालिकाना हक से संबंधित मुकदमे पर उच्चतम न्यायालय के शनिवार को सुनाये गये फैसले पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर महात्मा गांधी की मौत के मामले में उच्चतम न्यायालय में आज फिर से सुनवाई होती है तो फैसला यही होगा कि नाथूराम गोड्से ‘‘एक हत्यारे लेकिन देशभक्त थे’’।

अयोध्या में जमीन के मालिकाना हक के मुकदमे पर उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण को लेकर आगे की राहें खोल दी हैं। तुषार गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘‘अगर गांधी की हत्या मामले में उच्चतम न्यायालय आज फिर से सुनवाई करे तो फैसला यही होगा कि नाथूराम गोड्से एक हत्यारे थे लेकिन वह देशभक्त भी थे।’’

उन्होंने एक और ट्वीट किया, ‘‘हर किसी को खुश करना न्याय नहीं होता है, हर किसी को खुश करना राजनीति होती है।’’ तुषार ने ट्वीट किया, ‘‘जब अयोध्या का फैसला सुना दिया गया है तो क्या हम उन वास्तविक मुद्दों की ओर लौट सकते हैं जिनसे हमारा देश त्रस्त है।’’

उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने शनिवार को सर्वसम्मति से अपने फैसले में अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण की राहें खोल दीं और उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी में एक ‘‘प्रमुख’’ जगह पर नयी मस्जिद के निर्माण के लिये इसके एवज में पांच एकड़ वैकल्पिक जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को आवंटित करने का केंद्र को निर्देश दिया। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्या विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाउत्तर प्रदेशमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल