अयोध्या फैसला: विदेश मंत्रालय ने विभिन्न देशों को जानकारी दी
By भाषा | Updated: November 10, 2019 06:26 IST2019-11-10T06:26:19+5:302019-11-10T06:26:19+5:30
सूत्रों ने बताया कि फैसले के बाद मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न देशों और सहयोगी देशों के राजनयिकों को इससे अवगत कराया। हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं है कि कितने देशों के राजनयिकों को फैसले से अवगत कराया गया है और उन्हें क्या खास संदेश दिया गया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर। (फाइल फोटो)
Highlightsविदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को अयोध्या विवाद पर उच्चतम न्यायालय के आए ऐतिहासिक फैसले से विभिन्न देशों के राजनयिकों को अवगत कराया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए अयोध्या के विवादित स्थान पर न्यास के जरिये राम मंदिर बनाने का समर्थन किया और शहर में ही मस्जिद बनाने के लिए वैकल्पिक स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का निर्देश दिया।
विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को अयोध्या विवाद पर उच्चतम न्यायालय के आए ऐतिहासिक फैसले से विभिन्न देशों के राजनयिकों को अवगत कराया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए अयोध्या के विवादित स्थान पर न्यास के जरिये राम मंदिर बनाने का समर्थन किया और शहर में ही मस्जिद बनाने के लिए वैकल्पिक स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का निर्देश दिया।