लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Verdict: सीएम कमलनाथ ने कहा- किसी प्रकार के उत्साह, जश्न और विरोध का हिस्सा न बनें

By भाषा | Updated: November 9, 2019 12:53 IST

अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज (शनिवार, 9 नवंबर) सुनाए अपने फैसले में विवादित भूमि को राम लला विराजमान को देने और मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही 5 एकड़ की वैकल्पिक जमीन देने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने 2010 में इलाहाबाद हाई कोर्ट के इस जमीन को तीनों पक्षों में बांटने को भी अनुचित बताया।सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को विवादित पूरी 2.77 एकड़ जमीन राम लला को दे दी।

अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सभी को मिलकर फैसले का सम्मान करना चाहिए और किसी प्रकार के उत्साह, जश्न या विरोध का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फैसला आने के बाद ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या मामले पर फैसला आ चुका है। एक बार फिर आपसे अपील करता हूं कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले का हम सभी मिलजुलकर सम्मान एवं आदर करें। किसी प्रकार के उत्साह, जश्न और विरोध का हिस्सा ना बनें। अफवाहों से सावधान एवं सजग रहें। किसी भी प्रकार के बहकावे में ना आएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपसी भाईचारा, संयम, अमन-चैन, शांति, सद्भाव एवं सौहार्द बनाये रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। सरकार प्रदेश के हर नागरिक के साथ खड़ी है। कानून व्यवस्था एवं अमन-चैन से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तत्व को बख़्शा नहीं जाएगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन को ऐसे तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश पूर्व में ही दिये जा चुके हैं। यह प्रदेश हमारा है, हम सभी का है। कुछ भी हो, यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हमारा प्रेम, हमारी मोहब्बत, हमारा भाईचारा, हमारा आपसी सौहार्द समाप्त नहीं हो। आज अमन एवं मोहब्बत के पैगाम को सभी तक फैलाने और नफरत एवं वैमनस्य को परास्त करने की आवश्यकता है।’’ 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलासुप्रीम कोर्टअयोध्याअयोध्या विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया