लाइव न्यूज़ :

अयोध्या मामले पर दिए बयान को लेकर साक्षी महाराज ने दी ओवैसी को चेतावनी, कहा- गद्दारी की बातें न करें

By भाषा | Updated: November 13, 2019 17:12 IST

हरिद्वार से दस दिन के प्रवास के बाद लौटते हुए साक्षी महाराज ने मेरठ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जब जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था तब भी हैदराबाद (औवेसी) की चाल उल्टी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसाक्षी महाराज ने अयोध्या मामले में आए फैसले के बाद हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन्हें चेतावनी दी कि वह गद्दारी की बात न करें। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अयोध्या मामले में आए फैसले के बाद हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन्हें चेतावनी दी कि वह गद्दारी की बात न करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर उनकी भविष्यवाणी सही साबित हुई।

हरिद्वार से दस दिन के प्रवास के बाद लौटते हुए साक्षी महाराज ने मेरठ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जब जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया था तब भी हैदराबाद (औवेसी) की चाल उल्टी थी। आज जब अयोध्या का निर्णय आया है तब भी वहां का यही हाल है।

साक्षी महाराज ने कहा कि जब औवेसी ने पहले कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला (अयोध्या पर) होगा उसे स्वीकार किया जाएगा। तो अब वह क्यों गद्दारी की बातें कर रहे हैं। साथ ही साक्षी महाराज ने कहा कि ऐसे आदमी पर चर्चा कर उन्हें मशहूर करने की जरूरत नहीं है।

उन्नाव से भाजपा सांसद ने कहा कि कुछ लोग कहते थे कि मंदिर कब बनाएंगे। मैंने कहा था कि 2019 में यदि मंदिर नहीं बना तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। लेकिन उस समय मेरी बात को जनता ने मजाक समझा, जबकि मेरी भविष्यवाणी सत्य साबित हुई है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाया गया। लेकिन इस आदेश के बाद भी कयास लगाए जा रहे थे कि पता नहीं देश में क्या होगा। लेकिन पूरे हिंदुस्तान में पत्ता तक नहीं हिला। आज फिर अलगाव की जो बातें हो रही हैं जहां से हो रही हैं वह उनके और राष्ट्र के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई ने एकता की जो मिसाल पेश की है वह तारीफ के काबिल है। साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर भी हमला किया। उन्‍होंने कहा कि 70 सालों से कांग्रेस अयोध्या मसले पर राजनीति कर रही थी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब सरकार का अगला लक्ष्य हम दो हमारे दो (जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने) का है। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह