लाइव न्यूज़ :

अयोध्या: आंबेडकर नगर में विभिन्न कॉलेजों में बनाए गए 8 अस्थाई जेल, इस दिन आ सकता है रामजन्मभूमि विवाद पर फैसला!

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 7, 2019 09:48 IST

Ayodhya Verdict: अयोध्या के रामजन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को देखते हुए आंबेडकर नगर जिले में बनाए गए 8 अस्थाई जेल

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या के रामजन्मभूमि विवाद पर 17 नंवबर से पहले आ सकता है सुप्रीम कोर्ट का फैसलाइस संभावित फैसले से पहले आंबेडकरनगर जिले में 8 कॉलेंजों में बनाए गए अस्थाई जेल

अयोध्या के रामजन्मभूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला अब कभी भी आ सकता है। ऐसे में अयोध्या और आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस फैसले के मद्देनजर अयोध्या में पहले ही 10 दिसंबर तक धारा 144 लागू है।

अयोध्या फैसले को देखते हुए अयोध्या के पड़ोसी जिले आंबेडकर नगर में विभिन्न कॉलेजों में आठ अस्थाई जेल बनाए गए हैं।

 

11 से 13 नवंबर के बीच आ सकता है अयोध्या का फैसला!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला 11 से 13 नवंबर के बीच आ सकता है। 

इसकी वजह ये है कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का कार्यकाल 17 नवंबर को खत्म हो रहा है, लेकिन अगले हफ्ते 11, 12, 16 (शनिवार) और 17 नवंबर (रविवार) को छुट्टी है। इसका मतलब है कि फैसला सुनाने के लिए अदालत के पास अब 7, 8, 9 (शनिवार), 13, 14 और 15 नवंबर का समेत कुल 6 दिन का समय बचा है।

अयोध्या के रामजन्मभूमि विवाद मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने 16 अक्टूबर को पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। माना जा रहा है कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के रिटायरमेंट (17 नवंबर) से पहले कभी भी इस मामले पर फैसला आ सकता है।

सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए 16000 वॉलियंटर्स की तैनाती

अयोध्या में सुरक्षा बलों को सात सौ सरकारी स्कूलों, यूपी बोर्ड से सहायता प्राप्त 50 और 25 सीबीएसई स्कूलों में ठहराया गया है। वहीं अयोध्या पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार या किसी भी सम्प्रदाय के खिलाफ भड़काऊ कंटेंट का प्रसार पर नजर रखने के लिए जिले के 1600 स्थानों पर 16 हजार वॉलियंटिर्स को निगरानी के लिए तैनात किया है। 

टॅग्स :अयोध्याअयोध्या विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया