अयोध्या संघर्ष हिंदुओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए था : फडणवीस

By भाषा | Updated: December 22, 2020 23:05 IST2020-12-22T23:05:09+5:302020-12-22T23:05:09+5:30

Ayodhya struggle was to make Hindus mentally stronger: Fadnavis | अयोध्या संघर्ष हिंदुओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए था : फडणवीस

अयोध्या संघर्ष हिंदुओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए था : फडणवीस

मुंबई, 22 दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को यहां कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए वर्षों तक चले अभियान का उद्देश्य हिंदुओं को उनकी "हार वाली मानसिकता" से छुटकारा दिलाने में मदद करना था।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस अयोध्या आंदोलन पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष माधव भंडारी द्वारा लिखित एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए वर्षों तक हुए आंदोलन का मकसद हिंदुओं को उनकी पराभूत (हार वाली) मानसिकता से दूर करना था।"

इस किताब का नाम ‘अयोध्या’ है और इस पुस्तक में प्रारंभिक काल (इतिहास का) भी जिक्र है।

फड़णवीस ने कहा कि यह पुस्तक अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए आंदोलन के संबंध में एक प्रमुख संदर्भ दस्तावेज होगी।

भंडारी ने पुस्तक लिखने की प्रेरणा का जिक्र करते हुए कहा, "इस मंदिर अभियान के बारे में कई गलत धारणाएं फैलायी गयी थीं जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। मैंने अपनी पुस्तक में आंदोलन के बारे में सच्चाई सामने लाने की कोशिश की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ayodhya struggle was to make Hindus mentally stronger: Fadnavis

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे