लाइव न्यूज़ :

अयोध्याः सरयू में स्नान करते वक्त डूबने से छह लोगों की मौत, अन्य लोगों को तलाशने के लिए चलाया जा रहा है अभियान

By अभिषेक पारीक | Updated: July 9, 2021 20:27 IST

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने के लिए नदी में उतरे एक ही परिवार के साथ बड़ा हादसा पेश आया है। परिवार के 12 लोग तेज धारा की चपेट में आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने के लिए उतरे छह लोगों की डूबने से मौत हो गई। सरयू नदी के गुप्तार घाट पर स्नान के लिए पहुंचे चार परिवारों के लोग तेज धारा में फंस गए। परिवार आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर के रहने वाले है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने के लिए नदी में उतरे चार परिवारों के साथ बड़ा हादसा पेश आया है। इन परिवारों के 15 लोग तेज धारा की चपेट में आ गए। जिसके चलते डूबने से छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों के शवों को निकाल लिया गया है। वहीं परिवार के तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया। फिलहाल अन्य सदस्य लापता हैं। बचाव अभियान में सेना का दल भी जुटा है। 

यह हादसा उस वक्त हुआ जब अयोध्या के गुप्तार घाट पर यह परिवार स्नान के लिए पहुंचे। हादसे में जिन तीन लोगों को बचाया गया है, उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस और स्थानीय गोताखोर लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान में जुटे हैं। 

परिवार आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर के रहने वाले है। बताया जा रहा है आगरा के इन चारों परिवारों के लोग शुक्रवार सुबह चार परिवार के सदस्य अयोध्या पहुंचे थे।

मंदिरों में दर्शन के बाद सभी लोग स्टीमर के जरिये गुप्तार घाट घूमने पहुंचे। यहां से पैदल घूमते हुए करीब दो सौ मीटर दूर बने जमथरा घाट पहुंचे। इसी दौरान तेज बहाव में चार महिलाएं बहने लगीं। जिन्हें बचाने की कोशिश में इन परिवारों के अन्य लोग भी बहने लगे। हालांकि इसी दौरान छह वर्षीय धैर्या सहित तीन लोग बाहर आ गए। 

मौके पर चीख पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय नाविक और श्रद्धालु मौके पर पहुंचे। सूचना में बाद प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि सेना और एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुटी है। अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा का कहना है कि अन्य लोगों को बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन