लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के लिए तय किए स्थल को समतल करने के दौरान शिवलिंग और मूर्तियां मिलीं: न्यास

By भाषा | Updated: May 23, 2020 05:46 IST

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने कहा कि एक पांच फुट का शिवलिंग, सात काले रंग के खंभे, छह लाल पत्थर के खंभे, एक ''फूल कलश'' और देवी-देवताओं की चार टूटी मूर्तियां मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर के लिए स्थल को समतल करने के दौरान हाल ही में एक शिवलिंग, टूटी हुई मूर्तियां और अन्य कलाकृतियों का पता चला है। मंदिर निर्माण के लिए गठित न्यास (ट्रस्ट) ने यह बात कही है। राम मंदिर न्यास ने एक बयान में कहा कि स्थल को समतल करने का कार्य 11 मई से शुरू किया गया था।

राम मंदिर के लिए स्थल को समतल करने के दौरान हाल ही में एक शिवलिंग, टूटी हुई मूर्तियां और अन्य कलाकृतियों का पता चला है। मंदिर निर्माण के लिए गठित न्यास (ट्रस्ट) ने यह बात कही है।

राम मंदिर न्यास ने एक बयान में कहा कि स्थल को समतल करने का कार्य 11 मई से शुरू किया गया था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने कहा कि एक पांच फुट का शिवलिंग, सात काले रंग के खंभे, छह लाल पत्थर के खंभे, एक ''फूल कलश'' और देवी-देवताओं की चार टूटी मूर्तियां मिली हैं।

न्यास ने कलाकृतियों की तस्वीरें और वीडियो जारी करते हुए कहा कि यह स्थल के समतल कार्य के दौरान मिली हैं। एक निजी फर्म के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार का लोक निर्माण विभाग और ऊर्जा निगम निर्माण कार्य में शामिल है।

न्यास के सचिव चंपत राय ने कहा, '' जिला विभागों से अनुमति मिलने के बाद कार्य शुरू किया गया है और लॉकडाउन के बाद इसमें तेजी आने की उम्मीद है। राम मंदिर निर्माण कार्य में तेजी लाने से पहले न्यास जल्द ही अपने सदस्यों की एक बैठक बुलाएगा।''

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह